छेड़छाड़ मामले के सम्बंध में धरमलाल कौशिक का बयान

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : भजपा नेेता प्रतिपक्ष धरमलाल  कौशिक ने विज्ञप्ति जारी कर अपना बयान दिया है और कहा है कि समाचार माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि रायपुर में किसी महिला ने मुझ पर अनर्गल, आधारहीन एवं चारित्रिक आरोप लगाए हैं इससे मैं अचंभित एवं व्यथित हूं। इस संबंध में मेरा कहना है कि मैं ऐसी किसी महिला को नहीं जानता। मेरा आज तक का राजनीतिक जीवन एवं सामाजिक जीवन बेदाग रहा है। किसी स्वार्थ से प्रेरित यह मेरी छवि बिगाडऩे और मेरी चरित्र हत्या का प्रयास प्रतीत होता है। सार्वजनिक जीवन में मैं अलग-अलग समय विभिन्न पदों पर रहा हूं अत: इस नाते मुझसे मिलने अनेक लोग आते हैं, लेकिन आजतक हमने शुचिता और नैतिकता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। इस संबंध में मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं एवं समय पर उचित कार्रवाई करूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *