राजनंदगांव कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, शहर के डी.जे. संचालक पर कसा शिकंजा

Chhattisgarh

राजनंदगांव  : राजनांदगांव शहर में दिनांक 04.10.2023 को भदोरिया चौक के पास देर रात डी0जे0 साउण्ड सिस्टम बहुत अत्यधिक आवाज में बजा रहा है जिससे कालोनी वासियो एव छात्रों को परेशानी हो रही है कि सूचना प्राप्त हुआ , जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहॅुच कर, प्राप्त सूचना अनुसार भदोरिया चौक साउण्ड सिस्टम बजाने वाले मुख्य व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम- विजय साहू पिता विष्णु साहू उम्र 27 वर्ष बसंतपुर राजनंदगांव का रहने वाला बताया। जिनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अवहेलना करते हुये देर रात्रि में अत्यधिक साउंड सिस्टम डी0जे0 बजाते पाये जाने पर, डी0जे0 संचालक से (साउण्ड सिस्टम) 01 नग एम्लीफायर, 04 नग साउण्ड सिस्टम बाॅक्स को जप्त कर, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 773/23 धारा 291 भादवि0, 4,5,15 छ0ग0 कोलाहल अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *