आरोपी के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल एवं 05 नग जिन्दा कारतूस किया गया जप्त : थाना प्रभारी एमन साहू

Chhattisgarh

राजनांदगांव :  थाना प्रभारी कोतवाली  एमन साहू ने बताया कि राजनांदगांव कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक भरत बरेठ के नेतृत्व में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023-24 के मद्देनजर शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु एवं गणेश पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टि से असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 28.09.2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 16 खोली स्टेशन पारा निवासी निखिल सोनवानी नामक व्यक्ति स्टेट स्कूल के सामने खैरागढ़ रोड़ राजनांदगांव में अपने हाथ में पिस्टल लेकर लोगो को डरा धमका रहा है । कि सूचना पर तत्काल सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना कोतवाली स्टाॅफ के सयुक्त टीम गठित कर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ेे नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता निखिल सोनवानी पिता स्व0 रमेश सोनवानी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 12 स्टेशन पारा 16 खोली ओपी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) बताया, जिसके कब्जे से एक नग देशी पिस्टल एवं 05 नग 7.65 एम0एम0 का जिन्दा कारतूस मिला, आरोपी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मकसद से अवैध रूप से पिस्टल रखना पाये जाने से मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 757/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी भरत बरेठ, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह प्र0आर0 संदीप चैहान, जी0 सिरिल , अनित शुक्ला, बसंत राव एवं आरक्षक प्रख्यात जैन , अमित सोनी व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *