जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी की साली कु.वर्षा यादव उम्र – 24 वर्ष ने कल देर शाम थाना परिसर में ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली चला कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल ने आज यूनीवार्ता को बताया कि कल देर शाम करीबन 8 बजे थाना प्रभारी के आवास में यह घटना घटित हुआ। घटना के समय थाना प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरी थाने में काम कर रहे थे, उन्होने बताया कि मृतिका को सिर में गोली लगने के बाद उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।इस घटना की मृतिका के परिजनों को रायपुर में जानकारी दे दी गई है। बघेल ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारण पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।आई जी कैलाश अग्रवाल ने थाना प्रभारी सुरेन्द्र मानिकपुरीको निलंबित का निर्देश दिया किया।