गुम बैग को कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल बरामद कर किया सुपुर्द

Chhattisgarh

राजनांदगाॅव : दिनांक 31.08.2023 को प्रार्थी गजानंद साहू पिता राम रतन साहू निवासी गोविंदपुर पोस्ट लाल बहादुर नगर तहसील डोंगरगढ जिला राजनांदगाॅव हाल तुलसीपुर साधुचाल राजनांदगाॅव थाना आकर सूचना दिया कि मिठाई खरीदने मोती स्वीट्स गया अपने साथ बैग रखा था मेरा बैग कहीं गुम हो गया है कि सूचना पर तत्काल पुलिस स्टाफ भेजकर मोती स्वीट्स के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जो एक अपचारी बालक द्वारा प्रार्थी के बैग को मोटर सायकल से निकालकर अपने साथ ले जाकर सुनसान जगह में फेंक दिया था उक्त बैग में प्रार्थी का बैंक पासबुक चेक बुक, आधार कार्ड, कस्टमर केवाईसी, डाक्युमेंट सील इत्यादि रखा था जिसे ढुंढकर प्रार्थी को सौपा गया जिस पर प्रार्थी द्वारा कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश होकर सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *