छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना, कई जिलों में बदले ASP और CSP; देखें पूरी सूची

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में पुलिस मुख्यालय से लेकर बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों तक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय और अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है।गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी?पुलिस मुख्यालय में नई पदस्थापना :- अमनकुमार रमनकुमार झा (2021 बैच): पुलिस अधीक्षक, एसआईए, पुलिस मुख्यालय।

– अजय कुमार (2021 बैच): पुलिस अधीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय।

– आकाश श्री श्रीमाल (2021 बैच): सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अ.अ.वि., पुलिस मुख्यालय।

– अक्षय प्रमोद सबद्रा (2021 बैच): सहायक पुलिस महानिरीक्षक, योजना/प्रबंध।

– आकाश कुमार शुक्ला (2021 बैच): सहायक पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ।

– रविन्द्र कुमार मीणा (2021 बैच): पुलिस अधीक्षक, चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध।

बस्तर संभाग और अन्य जिलों में तैनाती- रोहित कुमार शाह (2021 बैच): सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर।

– धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कांकेर।

– ईशु अग्रवाल (2022 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।

– मयंक मिश्रा (2022 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), सुकमा।

– वैशाली जैन (2022 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जगदलपुर।

– विमल कुमार पाठक (2022 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।

– हर्षित मेहर (2022 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कोंडागांव।

– राहुल बंसल (2022 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), बीजापुर।CSP और अन्य पदों पर नई जिम्मेदारी- अंशिका जैन (2022 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर।

– साकोर मानसी नानाभाऊ (2023 बैच): सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर।

– आदित्य कुमार (2024 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।

– प्रतीक बंसोड़े (2024 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर।

तत्काल कार्यभार सौंपने के निर्देशआदेश के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों को अपने जिले में पदस्थ वरिष्ठतम अधीनस्थ अधिकारी को वर्तमान कार्यभार सौंपकर तत्काल कार्यमुक्त होना होगा। नई पदस्थापना के साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *