राजधानी में सांसद सुनील सोनी के कार्यक्रम में हंगामा, सांसद ने की कार्यवाही की मांग

Chhattisgarh

रायपुर : बिरगांव के एक शैक्षणिक संस्थान में आज आजादी के अमृत काल के अवसर पर चंद्रयान की सफलता को लेकर एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुनील सोनी हैं। भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सांसद ने बताया कि बीरगांव के शहीद नंदकुमार पटेल महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में सांसद शामिल हुए थे. उनके भाषण के दौरान अचानक NSUI कार्यकर्ता अंदर आये और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. वहां कई स्टूडेंट्स मौजूद थे. सांसद ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी और बाहर भेजा।

सांसद सुनील सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं के समक्ष जब चंद्रयान की सफलता का विस्तार से वर्णन कर रहे थे उसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता छात्रों के सामने गाली गलौज करते हुए सांसद सुनील सोनी से अभद्र व्यवहार करने लगे।
घटना को लेकर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि मैने अपने राजनैतिक जीवन में कभी न देखा न सुना की कोई राजनैतिक दल के कार्यकर्ता जब सांसद छात्र , छात्राओ को संबोधित कर रहा हो और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बच्चो के सामने गाली गलोच करे लेकिन ये दृश्य आज मैने देखा, और मुझे बहुत दुख है । उसके बाद भाजपा नेताओं ने थाना पहुंच कर घेराव किया और एफआईआर की मांग को सांसद सुनील सोनी धरने पर बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *