कोरबा : आगामी विधानसभा 2023 – 24 के विधानसभा , लोकसभा ‘चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस है। आज शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव व छग कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा कोरबा पहुंची। इस दौरान उन्होंने पंचवटी स्थित विश्राम गृह में कोरबा लोकसभा के सभी 8 विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से ‘मुलाकात की। महज दो घंटे में सैकड़ों कार्यकर्ताओं से बात कर आठों विधानसभा में विधायक पद के लिए टिकट का दावा करने वाले उम्मीदवारों के जमीनी हकीकत की जानकारी उस क्षेत्र के कांग्रेसियों से ली साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव जानकारी ली। चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कुमारी शैलजा मिडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधते कहा कि भाजपा झूठ कहती है। कार्यकाल को सब देखा है भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को , जनता को भरोसा है तो कांग्रेस पर। कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के गठन के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कल बैठक है और कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल इन बैठकों को लेंगे।