कोरबा : कोरबा जिले के सरहदी क्षेत्र पसान इलाके में सुबह 9 बजकर 9 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 आंकी गई है,
लोग कुछ समय के लिए भयभीत हुए,भूकंपन से क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। भूकंप के चलते पसान ईलाके में कई घरों की छतों और दीवारों पर दरारें भी पड़ गई है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह का जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।