रायपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी तैयारी तेज,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रायगढ़ संभाग पहुंचेंगे। रायगढ़ में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायगढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभा स्थल का किया निरीक्षण दरअसल आगामी दिनों देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रायगढ़ आगमन तय हो गया है जिसके संभावित तिथि भी सामने आ गई है,जो संभवत 17 से 19 अगस्त हो सकती है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन में एनटीपीसी लारा के विस्तार एवम श्रम विभाग द्वारा कर्मचारियों व लेबर वर्ग के लिए बनाए जा रहे प्रदेश के सबसे सुविधायुक्त ई आई सी हॉस्पिटल भी आमजन को सौंपेंगे, साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिले से लगे अन्य जिलों के लाखों कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे,इस दौर में भाजपा वरिष्ठ नेताओं में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी, व भाजपा के नेता जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला,जगन्नाथ पाणिग्रही,विजय अग्रवाल,विवेक रंजन सिन्हा,रवि भगत,श्रीकांत सोमावार,सुभाष पाण्डेय,सुनील रामदास,मुकेश जैन,सुरेश गोयल,सतीश बेहरा,सहित जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवम जिला अध्यक्ष सहित शताधिक अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल रहे। नरेंद्र मोदी के रायगढ़ में आमसभा होने पर ओ पी चौधरी को राजनीतिक फायदा मिलेगा।