दुर्ग : भिलाई दुर्ग के रसमढ़ा के रायपुर स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हुआ, भट्टी में ब्लास्ट,प्लांट के अंदर हुआ ब्लास्ट, जानकारी के मुताबिक लोहे को पिघलाने का काम चल रहा था। 100 से ज्यादा मजदूर मौके पर मौजूद थे। ब्लास्ट में 2 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे और मौके पर एक की मौत हो गई की खबर चल रही है। ब्लास्ट होने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घायल का इलाज भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में चल रही है। यह पूरा मामला अंजोरा थाना चौकी का का है।