कांग्रेस का मौन सत्याग्रह ,मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री ,मंत्री ,सांसद ,सभी कार्यकर्ताओं हुए शामिल

Chhattisgarh

रायपुर : मोदी सरनेम मामले में कोर्ट से राहुल गांधी को राहत नहीं मिली है, जिसके बाद कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है,इसी कड़ी में आज कांग्रेस पूरे देश में मौन सत्याग्रह कर रही है,AICC ने राहुल गांधी के प्रति समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए ये मौन सत्याग्रह रखा है,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में नगर के तमाम नेता इस सत्याग्रह में शामिल हुए हैं,,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे हैं। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मौन प्रदर्शन होगा। प्रदेश प्रभारी सेलजा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सुबह की फ्लाइट से रायपुर पहुंची है और दिखाया जा रहा है कि राहुल गांधी के लड़ाई में कांग्रेसी उनके साथ खड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *