रायपुर : स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदेश भर में हो रहे हड़ताल को लेकर उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा -सरकार एस्मा भी लगा सकती है, लेकिन अब तक कोई कड़ाई नहीं किया गया है. सरकार सबकुछ दे दे .सभी मांग मान ले, केवल स्वास्थ्य विभाग को ही सबकुछ दे दिया जाय यह भी संभव नहीं है… आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है.. स्वास्थ्य कर्मियों के इस व्यवहार से लोगों को निजी अस्पताल में मजबूरी में इलाज करवाना पड़ रहा है तो इससे उनकी जायज प्रदर्शन के बावजूद पीड़ित मरीजों के परिजनों की सेंपेथी भी नहीं मिलती. इसीलिए उन्हें सांकेतिक प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर भी कर सकते हैं. उन्हें हड़ताल खत्म कर देना चाहिए था अब तक।