गुप्ता बस व टेलर वाहन में टक्कर , घटना आज दोपहर की

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कोंटा दिनांक 09 मई 2019 , कोंटा थाना क्षेत्र के इंजरम में गुरुवार दोपहर को गुप्ता बस व टेलर वाहन में भिंडत हो गई। इस घटना में बस में सवार यात्री व ट्रेलर चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोंटा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्ता बस चालक जो करीब 20 से अधिक यात्रियों को लेकर जगदलपुर से कोंटा की ओर आ रही थी कि तभी कोंटा से पहले इंजरम के पास सांमने से ट्रेलर में ठोकर मार दी। इस घटना में 4 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है, वही घायलो को उपचार के लिए कोंटा अस्पताल ले जाया गया है।
घटना को देखने के बाद आसपास के लोगो ने घायलों को उठाकर अस्पताल ले गए। आसपास के लोगो ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार अधिक थी। रोड में एक्सीडेंट की खबर का पता चलते ही लोगो का हुजूम लग गया था। फिलहाल घायलों के बारे में पतासाजी करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *