भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह के चुनावी शंखनाद करने के बाद CG में मोदी सरकार के उपलब्धियों को लेकर भाजपाई पहुंचे घर घर…द्वार द्वार

Chhattisgarh

राजिम : भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह के चुनावी शंखनाद करने के बाद मोदी सरकार के उपलब्धियों को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपाई पहुंचे घर घर…द्वार द्वार। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनाव 2023 की विधानसभा लोकसभा के लिए जन संपर्क करना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने राजिम के ग्राम बारुला में घर घर संपर्क महा अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। घर घर जाकर भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा जन हित में किये कार्यों का प्रचार किया और आगामी लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी  को पुनः प्रधान मंत्री बनने हेतु समर्थन मांगा। दूसरी तरफ राज्य की भुपेश सरकार द्वारा जनता से किये वादा खिलाफी , भ्र्ष्टाचार को भी बता कर आगामी विधान सभा चुनाव में भ्रष्ट भुपेश सरकार को उखाड़ फेखने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *