भाजपा के 50-60 और बसपा के 40-45 अन्य लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : सक्ती. मालखरौदा के मिशन चौक के पास चक्काजाम करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू एवं बसपा जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष अरुण, महिलाओ सहित 11 लोगों पर नामजद एफआईआर पुलिस ने दर्ज किया है. साथ ही, भाजपा के अन्य 50-60 और बसपा के 40-45 अन्य लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. मालखरौदा टीआई कृष्णचन्द्र मोहले ने मामले की जानकारी दी है.

आपको बता दें कि मालखरौदा के मिशन चौक के पास भाजपा और बसपा ने सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने और अन्य मांगों के लेकर चक्काजाम कर आंदोलन किया, जिसके बाद सड़क पर 6 घंटे तक आवागमन बाधित था.

मामले में पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, रंजित अजगल्ले, चंद्रकुमार चंद्रा, मुंशी रात्रे, विजय धीरहे समेत अन्य 50-60 लोगों और बसपा के जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष अरुण महिलांगे, घासियाराम बंजारे, पवित खुराना, भुनेश्वर बर्मन, जीतू मनहर समेत अन्य 40-45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *