डोंगरगढ़ : थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि 9 जून को सूचना मिली थी कि ग्राम खूबाटोला चौक के पास एक व्यक्ति चाकू से डरा धमका रहा है , जिस पर पुलीस ने दीपेन्द्र सिंह राजपूत को चाकू लहराते लोगों को डराते धमकाते पकड़ा , जिनके कब्जे से 01 नग धारदार चाकु को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 355 / 23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। आरोपी दीपेन्द्र सिंह राजपूत पिता शोभा सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी खुबाटोला थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 09. 06.22 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिसियल रिमाण्ड पर पेश किया जहॉ से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।