सीएम भूपेश बघेल कोंडागांव के लिए हुए रवाना

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग -सीएम भूपेश बघेल कोंडागांव के लिए हुए रवाना.रायपुर हेलीपेड से रवाना होते समय मीडिया से मुखातिब हुए सीएम बघेल.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम भी सीएम के साथ हुए रवाना.रवाना होने से पहले सीएम बघेल का बयान –

कोंडागांव के कार्यक्रम पर सीएम ने कहा – सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हु..कलार समाज का सपथ ग्रहण समारोह है उसी में जा रहा हु.

भाजपा की शोसल इंजीनियरिंग के सवाल पर सीएम बघेल का बयान लोगो के यह बताने के लिए भाजपा में लोग आ रहे है.जैसे अनुज शर्मा है वो पहले से ही भाजपा के लिए काम करते रहे है… वो किसी दल से भाजपा में नही आए है… 10 लाख सदस्यता इसके बाद भी छूट गया है।

*भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ में दौरे पर सीएम का बयान* –

मैं जब बस्तर गया था तब कहा जा रहा था प्रधानमंत्री आने वाले है.यहां आया तो पता चला केंद्रीय गृह मंत्री आ रहे है… मीडिया से पता चला है नड्डा जी भी आ रहे है.

चुनाव है इसलिए सब आएंगे.4 महीने बचे है इसलिए सब आकर प्रदेश सरकार के कामो को देखेंगे..

केंद्रीय नेतृत्व के सहारे भाजपा छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रही है… इस सवाल पर सीएम ने कसा तंज

सीएम भूपेश बघेल ने कहा भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व के सहारे कर्नाटक में चुनाव लड़ा क्या हश्र हुआ सबने देखा है…ऐसा ही छत्तीसगढ़ में होगा.

रेल हादसे में टीएमसी को जिम्मेदार ठहराने के आरोप पर सीएम बघेल ने कहा जो आरोप लग रहे है उसका जवाब देने के लिए TMC सक्षम है।
बालासोर की घटना दुर्भाग्य जनक है…रेल मंत्री के कवच की बात कह रहे थे वह कवच भी छिन्न भिन्न हो गया…क्या उस कवच की भी जांच होगी क्या?* भाजपा की केंद्र की सरकार सिर्फ रेलवे स्टेशन को चमकाने के काम कर रही है…बंदे भारत ट्रेन चलवा दो जरूरत की चीजें बंद पड़ी है. छत्तीसगढ़ में 24 ट्रेन बंद है.आम लोगो को तकलीफ है.

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में भ्रस्टाचार की बारात निकालने पर सीएम ने कहा 15 सालो की बहुत लंबी लिस्ट है कुछ छूट जाएगा तो हम जानकारी भाजपा को देंगे।

केंद्र सरकार डिजिटल अर्थिक सर्वेक्षण और जनगणना कराने जा रही है.इस सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि इसका मतलब सरकार नही चाहती कि जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण न हो. 75 सालो में हम जहां पहुचे है उसमें हर वर्ग की जातिया है जो पिछड़ गए है.जब तक उनकी जातीय गणना नही होगी तब तक वो पिछड़े रहेंगे.अपर क्लास में भी बहुत सारे ऐसी जातियां है जो पिछड़ी हुई है.गणना ना होने से उसमे बदलाव नही आया.जबतक आपके पास डाटा नही होगा तब तक कैसे उनको विकास से जोड़ा जा सकेगा.आवास को लेकर भाजपा ने खूब हल्ला किया उसके लिए हमने सर्वेक्षण कराया उसके बाद हमारे पास डाटा है.जब हम एक महीने में गणना कर सकते है तो केंद्र सरकार क्यो नही कर सकती.जब तक डाटा नही होगा तब तक कैसे सबको उनका हक मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आने पर सीएम बघेल का बयान कहा कि मुझे लगता है चुनाव आते आते भाजपा के प्रभारी ना बदल जाए मुझे ऐसा लग रहा है.क्योकि दुग्गावती  बदल गई.जामवाल जी बदल गए है, नितिन नबीन भी हासिये पर है.इसी तरह की स्थिति सीनियर लीडर ओम माथुर की है. क्योकि माथुर जी अकेले बस्तर घूम आये जब तक स्थानीय लीडर या नेता साथ नही होगा तो क्या होगा.

पूर्व सीएम रमन सिंह कमांडो घेरे से बाहर नही आ पा रहे है.मन सिंह के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा है कि वो कार्यकर्ता से दूर हो गए, पब्लिक से दूर हो गए लेकिन कमांडो घेराव से बाहर नही आ पा रहे है.डॉ रमन सिंह भूतपूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी वर्तमान मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा घेरे में है.

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है.उसके जवाब में भाजपा बुद्धिजीवी सम्मेलन करने जा रही है.इस सवाल पर सीएम बघेल ने कहा- उसके बारे में कुमार विश्वास ने उज्जैन में कुछ कहा था.

कांग्रेस 2018 चुनाव के पहले कांग्रेस से दूल्हे के बारे में सवाल करती थी.लेकिन भाजपा अब अपना दूल्हा तय नही कर पा रही है.इस मामले में सीएम ने कहा हम यह सवाल तो नही कर रहे है लेकिन यह सवाल अब भाजपा से ही करना चाहिए कि 15 साल के मुख्यमंत्री को बिल्कुल पीछे धकेल के रख दिया गया है.सामने कौन आएगा उनको दो बार बदल दिया गया है. पहले विषनुदेव साय को बदल दिया.धरमलाल कौशिक को बदल दिया. तो अभी भाजपा का एक्सपेरिमेंट चल ही रह है.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान जिसमे उन्होंने राहुल गांधी से कहा है कि जब जब देश के पीएम अच्छा काम करते है तब तब राहुल गांधी को अच्छा नही लगता। इस सवाल के जबाव में सीएम बघेल ने कहा है कि जेपी नड्डा को भाजपा गंभीरता से नही लेते.केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भी नड्डा जी को पीछे खिंचा गया.तो नड्डा जी को कोई गंभीरता से नही लेता.उनके बयान को हम लोग भी गंभीरता से नही लेते.जब से नड्डा जी अध्यक्ष बने है तबसे उन्होंने अपने ही प्रदेश में भाजपा को हरा दिया.फिर उसके बाद कर्नाटक भी हर गए.नड्डा जी को चुना कौन है यह आज तक पता नही चला है.जहां तक राहुल जी की बात है तो राहुल जी नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलकर बैठे है.जहां जाते है प्यार की बात करते है.जोड़ने की बात करते हसि इसलिए भाजपा को तकलीफ है., क्योकि बिना लड़ाई झगड़े के भाजपा का अस्तित्व खतरे में रहता है…जब तक दो समाज धर्म के लोग नही लड़ेंगे तब तक भाजपा का स्वार्थ सिद्ध नही होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *