मुख्यमंत्री भुपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हुए रवाना, कई मुद्दों पर पत्रकारों से की चर्चा

Chhattisgarh

ब्रेकिंग् रायपुर : मुख्यमंत्री भुपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हुए रवाना.कल नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल,कई मुद्दों पर मीडिया को दिया बयान… झीरम घटना को लेकर nia की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल।

बघेल ने कहा – चार्जशीट में रमन्ना और गणपति के नाम हटाने को लेकर किया था सवाल,
क्या गणपति ने सरेंडर किया है, कहां किया है..? क्या उसे नक्सल नीति के तहत उसे ट्रीट किया गया है..? मैं प्रमाण दे रहा हूं, भाजपा जवाब दे।
गुर्सा उसेंडी का बयान लेने कोर्ट ने आदेश दिया था लेकिन किसके दबाव में उसका बयान दर्ज नहीं किया गया.संसद भवन के उत्घाटन विवाद पर बघेल ने कहा – विधानसभा के उद्घाटन नहीं शिलान्यास किया गया था.उसमे विपक्ष भी शामिल हुआ था, धर्मलाल कौशिक नेताप्रतिपक्ष का नाम भी है, उनकी सहमति से हुआ, लेकिन दिल्ली में तो बातचीत भी विपक्ष से नहीं किया जाता. यही तो अंतर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *