अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते आधा दर्जन सटोरिये गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 04.05.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा संबंधित थानों के पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सटोरियों के ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 06 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से नगदी रकम 6,680/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त* किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

*गिरफ्तार सटोरियों के नाम*

*01. अमजद खान पिता महमूद खान उम्र 53 साल पता संजय नगर थाना टिकरापारा।*

*02. विष्णु ध्रुव पिता सुरेश ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी लाखे नगर अमरपुरी काली माता मंदिर के पास पुरानी बस्ती रायपुर।*

*03. अशोक साहू पिता स्व. भगेला साहू उम्र 45 वर्ष निवासी सहाडा देव चौक मठपुरैना रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।*

*04. निखिल बघेल पिता सन्नी बघेल उम्र 19 वर्ष साकिन- कलिंग नगर, थाना गुढियारी जिला रायपुर।*

*05. महेन्द्र सिंह राजपूत ऊर्फ बंटी पिता दारा सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष साकिन- शंकराचार्य स्कुल के पास, बडा अशोक नगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।*

*06. संजय निषाद पिता कन्हैया निषाद उम्र 28 वर्ष साकिब तेलीबांधा गौरव पथ ओवर ब्रिज के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *