मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आई है तबसे मुख्यमंत्री ने गरीबों, महिलाओं ,मजदूरों,सभी वर्ग के लिए काम किए हैं

Chhattisgarh

रायपुर : आभार सम्मेलन : साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर :राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे हमारी सरकार स्थापित हुई, तबसे मुख्यमंत्री गरीबों के लिए महिलाओं के लिए मजदूरों के लिए पटेलों, कोटवारों सभी के हित में काम करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत आप सभी का मानदेय बढ़ाया है।

ग्राम स्तर पर कोटवार प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण एवं न्यूनतम होती है यह प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था में पुलिस को सहयोग प्रदान करती हैं।

आपने 6 नए जिलों का गठन कर सत्ता के विकेंद्रीकरण का कार्य किया। इससे गांव-गांव तक आपने शासन की पहुंच को आसान बनाया। लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिससे गांव का विकास संभव हो पाया।आपने प्रदेशवासियों का ध्यान रखते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत उनका ध्यान रखा।मंत्री अग्रवाल ने पटेल और कोटवारों का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *