मुख्यमंत्री आज 3 मई को राजधानी में आयोजित 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 और आभार सम्मेलन में होंगे शामिल

Chhattisgarh

रायपुर, 03मई 2023 / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 3 मई, बुधवार को राजधानी रायपुर में 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 और आभार सम्मेलन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के इनॉगुरल फंक्शन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 12.05 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ग्राम पटेल, कोटवार और होमगार्ड क आभार सम्मेलन एवं ग्राम गोदान प्रबंधन समिति सदस्यों का सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *