मुख्यमंत्री बघेल ने गौ माता को चारा खिलाया

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल,मुख्यमंत्री ने गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की।

मुख्यमंत्री ने बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये,

मुख्यमंत्री बघेल ने गौ माता को चारा खिलाया

मुख्यमंत्री बघेल ने धान की कोठी से बीज लाकर पूजा की

मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना की,
रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में माटी पूजन दिवस कार्यक्रम,
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्यवासियों के धन धान्य से भरे रहने की कामना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की,
मुख्यमंत्री ने किया कृषक सभागार भवन, नव निर्मित क्लस्टर क्लासरूम भवन, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विवि कैम्प कार्यालय का उद्घाटन।


मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि यह प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है 70 से 80 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित हैं। इन चार सालों में कृषि उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में खासकर आदिवासी अंचलों में कोदो, कुटकी, रागी का उत्पादन करते हैं । छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो औऱ कुटकी का समर्थन मूल्यनिर्धारित किया और उसकी खरीदी की व्यवस्था भी की है।
बस्तर कॉफी अब काफी लोकप्रिय हो रहा है हम उसकी मांग की पूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *