मुख्यमंत्री ने भाजपा से पूछे 2 सवाल :  कहा, बताना चाहिए अडानी का मामला क्या है ! अडानी का पैसा गया तो गया कहां …

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरत के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा कहा अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री याद आ रहे हैं तो दिल्ली जा रहे हैं, भाजपा नेता 5 तारीख को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने जा रहे हैं और साढ़े 4 साल तक उनको सूध नहीं थी ,क्योंकि छत्तीसगढ़ के हितों के बारे में कभी भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कभी चर्चा नहीं की,अब 20 किवंटल धान खरीदने का फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है उसको कैसे रोकना है इसको लेकर जा रहे हैं दिल्ली, सर्वे करा रही है राज्य सरकार और भारत सरकार ने जनगणना नहीं कराया जिस से वंचित लोग हैं उनको आवास से वंचित हैं हम सर्वे कर रहे हैं इसके विरोध में जा रहे हैं भाजपा नेता दिल्ली, आरक्षण बिल मामला जो राजभवन में रुका हुआ है उसको कैसे रोका जाए इसको लेकर चर्चा करने जा रहे हैं भाजपा नेता दिल्ली और छत्तीसगढ़ के हितों को लेकर भाजपा नेता कभी चर्चा करने नहीं गए दिल्ली।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी को पूछा दो सवाल :  कहा, बताना चाहिए अडानी का मामला क्या है ! अडानी का पैसा गया तो गया कहां ! इसके बारे में उनको जवाब देना चाहिए,जो नहीं है उन सवालों का क्या जवाब देंगे, जवाब तो दे सकता है तो वह वर्तमान सरकार दे सकता है , वर्तमान सरकार से ही सवाल पूछा जाएगा, पत्रकार वार्ता तो लेते नहीं,तो पत्रकार कहां से पूछेंगे सवाल और विपक्ष सवाल पूछ दिए तो उनका मुंह बंद कर दे जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *