गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले देश के प्रधानमंत्री आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने की बात करते हैं : कांग्रेस पार्टी

Chhattisgarh

 

रायपुर,: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार करने गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एवं प्रमोद दुबे के नेतृत्व में सोमवार को एक रैली निकालकर रोड शो किया गया। इस रोड शो में बड़ी संख्या में अमेठी के लोग शामिल हुए। रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों से राहुल गांधी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए चल रहे थे। रोड शो के बाद भूपेश बघेल ने एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोग गांधी परिवार से बहुत प्यार करते हैं।और मुझे विश्वास है कि इस प्यार को आप लोग कायम रखेंगे  और अपना कीमती वोट राहुल गांधी के पक्ष में कर पंजे का बटन दबाएंगे। बघेल ने कहा कि भाजपा कहीं पर भी मुद्दा विकास की बात नहीं करती है।मोदी जी जहां भी जाते हैं राष्ट्रवाद की बात करते हैं।और अब तो मोदी जी अपने आप को पिछड़ी जाति का बताने लगे हैं। गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले देश के प्रधानमंत्री आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने की बात करते हैं।लेकिन वे ये बताए कि पुलवामा में जब सैनिकों पर हमला हुआ तब खुफिया तंत्र क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किया गया यह हमला राष्ट्रीयअस्मिता पर आक्रमण था। उस हमले में हमारे देश ने 44 जांबाज सैनिक गवाएं हैं।उन्होंने कहा कि मोदी जी लोगों को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए सभाओं में सिर्फ झूठ बोलते हैं। जबकि कांग्रेस हमेशा विकास की बात करती है। और विकास करने मेंविश्वास रखती है।प्रमोद दुबे ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी साहब वोटों के लिए कुछ भी बोल सकते हैं। क्योंकि उन्होंने 5 सालों में जितने वादे किए वे सभी वादे धरे के धरे रह गए या यह कहा जाए कि झूठ का पुलिंदा साबित हो गए। और अब वे एक और झूठ बोलने लगे हैं खुद को ओबीसी या दलित बताते हैं लेकिन सच्चाई है कि वह अगले जाति के हैं सिर्फ कागजों में उन्होंने खुद को पिछड़ा बना रखा है। उन्होंने कहा कि जब वोट देने जाएं तो आप पंजे का बटन दबाएं और अमेठी में कांग्रेस अड़चन परचम फहराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *