रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामोद्योग आदि विभागों की योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को उनके सही ढंग से संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए।