छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिला पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जिला बल के 2 जवान शहीद हो गये। क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर 2 ग्रामीण भी हुए घायल। एक घायल ग्रामीण की हालत नाजुक बताई जा रही है । घायल दोनों ग्रामीणों का तेलंगाना के चेरला में चल रहा इलाज़। शहीद जवान का नाम- अरविंद मिंज और सुक्खू हपका है। पामेड़ थानाक्षेत्र के तोंगगुडा इलाके में हुआ था मुठभेड़ । SP गोवर्धन ठाकुर ने की घटना की पुष्टि।