
चित्रकूट ब्रेकिंग: विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अब से कुछ ही देर में न्यायालय में पेशी करके जेल भेज दिया जाएगा इस मामले में अब्बास अंसारी, निकहत अंसारी, जेल अधीक्षक उप जेल अधीक्षक समेत सात लोगों के खिलाफ कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी वृंदा शुक्ला और डीएम अभिषेक आनंद ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा। वही डीआईजी जेल अभी जेल में पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं जेल से भी बड़ी कार्यवाही जल्द सामने आने की उम्मीद। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी जेल में मिलने रोजाना आया करती थी।