
नारायणपुर : जानकारी मुताबिक नक्सलियों ने नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर में घुसकर गोली मारी ,इस पूरी वारदात पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से फोन पर बातचीत की।घायल को एयरलिफ्ट करने का आग्रह किया है। एसपी पुष्कर शर्मा से भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की फोन पर बात कर ली घटना की जानकारी ली है।
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के नयापारा में थाने लगा है। आज रात करीबन 8 बजे छोटेडोंगर के नयापारा में थाने से लगभग 800 मीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर मे 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आये और घर के पहले कमरे में घूसकर सागर साहू पर 2 राउंड फायर कर मोटर साईकल से ही भाग निकले, फायरिंग से सागर साहू के सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी, जिसके बाद सागर साहू को परिजनों ने तत्काल CHC छोटेडोंगर पहुचाया , जहा उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल नारायणपुर तत्काल रेफर किया गया, घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 02 नग AK47 के खाली खोखे बरामद हुए ।।।