कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के सुपुत्र आशीष भगत के मेहंदी रस्म में पहुँचे मंत्री कवासी लखमा….बच्चों में आग्रह पर मंत्री भगत के साथ जमकर थिरकते नजर आए

Chhattisgarh

रायपुर – छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर इन दिनों शादी की शहनाई बज रही है, मंत्री श्री भगत के मंझले सुपुत्र आशीष भगत की शादी 30 जनवरी को होने जा रही है।

आशीष भगत के वैवाहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज मेहंदी की रस्म हुई, इस दौरान आशीष भगत को आशीर्वाद देने प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा मंत्री अमरजीत भगत के निवास पहुँचे, इसी दौरान बच्चों के आग्रह करने पर मंत्री कवासी लखमा व मंत्री अमरजीत भगत जमकर थिरके।

बता दे कि वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत में बीते दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सप्तगिरि उल्का, चंदन यादव, सहित कैबिनेट साथियों ने मंत्री भगत के निवास पहुंचकर पुत्र आशीष सहित पूरे परिवार को शुभ आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *