7 जनवरी को देश के गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे झारखंड, छत्तीसगढ भी जाने की चर्चा

National

झारखंड : दिनांक 31/12/22, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि अभी 7 जनवरी को देश के गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम संभावित है जिसको लेकर आज स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. देश के गृहमंत्री होने के नाते उनका सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र का दौरा संभावित है. जिसके निमित्त गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर अपनी बातें जनता के समक्ष रखेंगे. इस बार गृहमंत्री के दौरे को लेकर वास्तु का विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कार्यक्रम के लिए पंडाल का निर्माण पूर्व पश्चिम दिशा में किया जाएगा. जनता के आने जाने के लिए जो द्वार बनाए जाएंगे ताकि किसी को किसी तरह की समस्या ना हो.

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के बाद कोरबा आ रहे हैं। अंदरे अंदर प्रदेश भाजपा कार्यालयों में इसकी चर्चा जोरों से चल रही है।सुनने में यह भी मिल रहा है कि अमित शाह के दौरे का अधिकृत टूर प्रोग्राम 2 जनवरी को भेजा जाएगा।

प्रारंभिक के अनुसार अमित शाह झारखंड से एक दिन के प्रवास पर आएंगे और झारखंड में आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है आकांक्षी जिला कोरबा के विकास कार्यों का अवलोकन और केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।अमित शाह समीक्षा बैठक के बाद भाजपा कोरबा जिला की कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसके पश्चात मां सर्वमंगला के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल बचे हैं ,सभी पार्टी चुनाव के लिए कमर कस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *