रायपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में भी देश की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला यह बजट है। इसी वर्ष सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग से जुड़ना, एटीएम का जाल बिछना, 25000 किलोमीटर की नई सड़क , 3 वर्षों में 400 नई ट्रेन रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न करेगी। उन्होंने कहा इस वर्ष देश में 5G प्रारंभ होने से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को ‘मोटा अनाज वर्ष’ घोषित करने से छत्तीसगढ़ के किसानों को वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा व असिंचित क्षेत्रों में भी उत्पादन संभव होगा। जिसे सरकार खरीदेगी । ढाई लाख करोड़ के बजट से एमएसपी पर सीधे किसानों के खाते में पैसा पहुंचने से किसान बिचौलिए से मुक्त होंगे।