सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली से वापस रायपुर लोटे,उन्होंने एयरपोर्ट में पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा की

Chhattisgarh

रायपुर : दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल ,Cwc की बैठक में शामिल होने गए थे सीएम भूपेश बघेल। Cwc की बैठक को लेकर कहा खड़गे और सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दो मुद्दों पर बात हुई।भारत जोड़ो यात्रा और अगले अधिवेशन को लेकर चर्चा हुई।अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ का प्रस्ताव मैंने बैठक में रखा।
प्रस्ताव को सभी ने स्वीकार किया, और खड़के जी ने अनुमति दी। रायपुर छत्तीसगढ़ में पहली बार अधिवेशन की अनुमति मिली है या बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा-हमारे साथियों ने पूरी ताकत के साथ मेहनत किया है। प्रत्याशी के संबंध और सरकार की उपलब्धियों पर हमने वहां पर वोट मांगा है। कल चुनाव होने हैं और हमें पूरा विश्वास है हमारी जीत होगी। चार उप चुनाव के जीत के जैसे ही हम यह उपचुनाव भी जीतेंगे।

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर सीएम ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी होगी। हर ब्लॉक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मलिकार्जुन खरगे के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। इसका परफॉर्मेंस बेहतर नहीं उसकी जगह दूसरे को मौका देना चाहिए। कांग्रेस की मजबूती के लिए मलिकार्जुन खरगे ने कहा था, जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है, उन नए लोगों को कांग्रेस पार्टी में जगह मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *