प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी अमान उल्ला उर्फ अमान खान गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर  : दिनांक 02.12.2022 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित छठ तालाब पास एक्टिवा वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमान उल्ला उर्फ अमान खान निवास कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके एक्टिवा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में डेसलीन (कोडीन फॉस्फेट एण्ड क्लोरफेनीरामीन मिलेट) नामक कफ सिरप रखा होना पाया गया। उक्त सिरप रखने/बिक्री करने के संबंध में अमान उल्ला उर्फ अमान खान से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी अमान उल्ला उर्फ अमान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 शीशी प्रतिबंधित डेसलीन कफ सिरप कीमती 1510 रूपये, बिक्री रकम 900 जप्त, घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 452/22 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – अमान उल्ला उर्फ अमान खान पिता समी उल्ला उम्र 21 वर्ष पता कबी*रनगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी एलआईजी 371, ब्लॉक 31, थाना कबीरनगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *