छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर के भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीचंद सुंदरानी ने आज नामांकन दाखिल करते ही अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

अपनी जीत को लेकर आश्वस्त सुंदरानी आज 2 नवंबर को उत्तर विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय उत्तर विधानसभा अंतर्गत विधानसभा रोड पंडरी कल्याण ज्वैलर्स के पास प्रारंभ करने जा रहे है। केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ सांसद रमेश बैस, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल,नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नेता विपक्ष सूर्यकान्त राठौर सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा पार्षदों के कर कमलों से होगा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जीत के संकल्प के साथ श्रीचंद सुंदरानी को ऐतिहासिक जीत दिलाने जुट गए है।