मोहला मानपुर चौंकी : दिनांक 23 नवंबर 2022 को नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर श्री एस जयवर्धने एवं एसपी श्री वाय. अक्षय कुमार द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलकी में स्थित महामाया माइंस का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही
साथ दोनों अधिकारी द्वारा दुर्गम पहाड़ से लगे हुए गांव दुलकी आकर ग्रामीणों से हालचाल पूछते हुए ग्राम दुलकी एवं कमकासुर के स्कूलों मे दोनों अधिकारियों द्वारा बच्चों को पढ़ाया गया और घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा अपने बीच कलेक्टर और एसपी को पाकर प्रसन्नचित दिखे और अपनी छोटी बड़ी समस्याओं को भी बताएं, उक्त भ्रमण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा खरदी धान उपार्जन केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया|