बीजापुर, 05नवंबर (हि.स.)। जिले के कोशलनार के पटवारी योगेश कुमार मंडावी द्वारा विगत तीन माह से बिना कोई सूचना के निरतंर अपने हल्के में अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम भैरमगढ़ द्वारा शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए तीन बार नियमानुसार नोटिस जारी की गई थी, किन्तु नियत अवधि में समाधान कारक जवाब पेश नहीं किया गया, जिसकी चलते कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही के कारण निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी।