प्रदीप यदु ने कहा की अगर देश की जनता इस घटना के बारे में आपसे पूछती है तो आप उन्हें देशद्रोही करार देते हैं। एक सर्जिकल स्ट्राइक इंदिरा  ने भी किया था..

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 15फरवरी 2019 सोमवार, कांग्रेस के स्टार प्रचारक ब्रिगेडियर प्रदीप यदु आज राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को संबोधित  भाजपा तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी व राजनाथ सिंह पर जमकर प्रहार किया। इसके दौरान कहा कि मैं भी  मोदी को वोट दूंगा, लेकिन पहले बताएं देश की लिए क्या काम किया। यदु ने कहा की अगर देश की जनता इस घटना के बारे में आपसे पूछती है तो आप उन्हें देशद्रोही करार देते हैं। एक सर्जिकल स्ट्राइक इंदिरा  ने भी किया था, तब पूरा देश उनका समर्थन किया। लेकिन आप शहीदों की चिता की राख से राजतिलक करने में लगे हुए हैं, ऐसे में जनता आपको कैसे समर्थन करेगी? उन्होंने  कहा कि पुलवामा और बालाकोट हमले को लेकर मोदी सरकार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जांच करनी चाहिए, होनी चाहिए। छ ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा विधायक शहीद भीमा मंडावी घटना पर जांच की आदेश दी है। यदु ने केन्द्र सरकार को पूछा कि ओ पुलवामा हमले पर जांच क्यो नही करवा रही !

इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी कांग्रेस जिला महामंत्री गिरीश दिवांगन सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *