नक्सलियों ने एक जवान पर जानलेवा हमला

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जवान पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि मेद्दड़ में चल रहे रामनवमी मेले की सुरक्षा के लिए 44 जवानों को तैनात किया गया था। कल देर रात वैंकट मज्जी नामक सहायक आरक्षक फोन आने पर दल से कुछ दूर जाकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान कुछ नक्सली वहां आ पहुंचे और जवान पर लाठियों और डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवान से इंसास राइफल और बुलेट लूटा है। ठाकुर ने बताया कि जवान की स्थिति में सुधार आ रहा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *