पहली बार ब्रिटेन पर राज करेगा ‘हिंदुस्तानी’ ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री

National

रायपुर : पहली बार ब्रिटेन पर राज करेगा हिंदुस्तानी,ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री,ब्रिटेन से भारतीयों के लिए बड़ी खबर आ रही है।ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले गैर-श्वेत, भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बन गए हैं।ऋषि के पूर्वज गुंजरावाला से संबंध रखते हैं और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत के जाने-माने उद्योगपति और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।इंग्लैंड में ऋषि सुनक का राजनीतिक करियर बेहद शानदार रहा है। पिछली बार भी सुनक प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन अंतिम समय लिज ट्रस को पीएम चुन लिया गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम चुने जाने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *