14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्ज़र्वर की मिली है ज़िम्मेदारी

Chhattisgarh

रायपुर: कवर्धा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री और कवर्धा के प्रभारी टीएस सिंहदेव भी साथ में हुए रवाना, कवर्धा दौरे को लेकर सीएम ने कहा -कई विधानसभा का दौरा कर चुके हैं, जल्द ही आधी से ज्यादा विधानसभा का दौरा हो जाएगा, लोगों से भेंट मुलाकात के साथ ही योजनाओं की प्रगति भी पता चल रही है

14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्ज़र्वर की मिली है ज़िम्मेदारी

आरक्षण को लेकर सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन पर कहा, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई है, मैंने भरोसा जताया है कि संविधान की व्यवस्था के अनुरूप उनको लाभ जरूर दिया जाएगा, विशेष सत्र बुलाने को लेकर कहा -17 अक्टूबर की कैबिनेट में तय होगा.

समर्थन मूल्य बढ़ाने की किसानों की केंद्र से मांग पर कहा – जो समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, देश के किसी भी राज्य में नहीं मिल रहा है,किसान अगर केंद्र से मांग कर रहे हैं तो अच्छी बात है, देशभर के किसानों का हित होगा

पाटन विधानसभा के लिए सबसे ज्यादा बजट रखने के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के आरोपों पर कहा -डॉ रमन अपने कार्यकाल में एक ही रोड को 3 बार बनवाते रहे हैं , जिसकी वजह से पुरा व्यापार व्यवसाय ठप्प हो गया था

मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक,दी श्रद्धांजलि,कहा -आम जनता और ज़मीन से जुड़े नेता थे, उनका जाना राजनीति जगत की क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *