मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का फोन पर जाना हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Chhattisgarh

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पैर की सर्जरी की गई है। उनकी सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज करने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से डॉ. रमन सिंह पैर के नाखूनों में तकलीफ महसूस कर रहे थे। निजी यात्रा पर दिल्ली पहुंचने के दौरान उन्होंने मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों से चेकअप कराया था, जहां उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई थी। इसी वजह से उन्होंने पैर के अंगूठे की सर्जरी कराई, जो पूरी तरह सफल रही। माना जा रहा है कि मंगलवार शाम तक वे डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे फोन कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *