प्रदेश की बदहाली पर भाजपा ने कांग्रेस से पूछे 7 सवाल

Chhattisgarh

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने की बात कह कर 7 सवाल पुछे है

1.51 हज़ार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी छतीसगढ़ प्रदेश के 40 लाख लोगो के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया?

2. प्रदेश के 10 लाख युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता क्यों दबा लिया?

3. स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाओ से एक झटके में रोजगार छीन कर प्रदेश के 5 लाख लोगों को भूखा मरने क्यू छोड़ दिया?

4.800 करोड़ का बिजली बिल हाफ करके प्रतिवर्ष 1000 करोड़ का अतिरिक्त्त भार बिजली टैरिफ बढ़ाकर जनता पर क्यों डाला?

5.मंडी शुल्क हटाने की बात कहके दाल व पोहा जैसी गरीब जनता द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली रोज़मर्रा की वस्तुओ पर मंडी शुल्क क्यों लगाया?

6.लोगो से 20 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की बात कह 20रु का भी मुफ्त इलाज क्यों नही दिया?यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को क्यों लागू नही किया?

7.बात है छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बोल बोल कर छत्तीसगढ़ के ही लोगो से उनका नौकरी,रोजगार ,पेंशन ,भत्ता छीनकर बाहर पैसा क्यों लुटाया?

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की भी अपील की है और प्रदेश के लोगो का हक छीनकर उन पर कर्ज चढ़ाने वाली सरकार को सबक सिखाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *