भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत कल करेंगे पदभार ग्रहण

Uncategorized

रायपुर। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत कल 30 सितंबर को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि भगत दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां रेलवे स्टेशन पर भाजयुमो कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। स्वागत के उपरांत भाजयुमो कार्यकर्ता नवनियुक्त अध्यक्ष रवि भगत के काफिले की मोटरसाइकिल रैली से अगुवाई करते राजधानी के मुख्य मार्गों से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। एकात्म परिसर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात भाजयुमो कार्यकर्ताओं को भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत संबोधित करेंगे। एकात्म परिसर में स्वागत और संबोधन के उपरांत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत शाम में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे जहाँ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *