कांग्रेस ने जारी की एडवाइजरी, अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई

Uncategorized

रायपुर। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद अनुशासनहीनता से आलाकमान बहुत खफा हैं। गहलोत समर्थकों और विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के बाद कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी से पार्टी के अंदरूनी मामले सार्वजनिक होने लगे। कांग्रेस संगठन ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। पार्टी की छवि खराब करने का स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सोनिया गाँधी के सख्त तेवर के बाद गुरूवार को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एडवाइजरी जारी की है। कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर एडवाइजरी जारी कर पार्टी नेताओं को चेतावनी दी है कि वे पार्टी के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी न करें। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने राजस्थान के नेताओं को हिदायत दी है कि पार्टी के अंदरूनी मामले में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचे। उन्होंने जारी एडवाइजरी में कहा है कि पार्टी के सम्बन्ध में टिप्पणी करने पर सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे साफ है कि पार्टी की छवि और अनुशासन को क्षति पहुँचाने वाले बयान या फैसलों पर टिपण्णी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *