हज 2026: तीसरी किश्त जमा करने की डेडलाइन 31 मार्च, यात्रियों से समय पर भुगतान की अपील : समिति अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग

Uncategorized

रायपुर, 26 मार्च2026, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने हज 2026 को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी हज यात्रियों को समय पर भुगतान करने के लिए अलर्ट किया है। राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को तीसरी किश्त की राशि 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह डेडलाइन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तय की गई है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की देरी परेशानी का कारण बन सकती है।

समिति के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि हज 2026 के लिए एम्बार्केशन पॉइंट के आधार पर तीसरी किश्त की राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी यात्रियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ही भुगतान करना होगा।तीसरी किश्त की राशि ऑनलाइन माध्यम या कोर बैंकिंग सिस्टम के जरिए State Bank of India (SBI) और Union Bank of India (UBI) में जमा की जा सकेगी।

समिति ने यात्रियों से अपील की है कि वे भुगतान से पहले अपनी देय राशि की सही जानकारी Haj Committee of India Official Website, Haj Suvidha Mobile App या हज कमेटी कार्यालय से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि या असुविधा से बचा जा सके।प्रशासन ने साफ किया है कि तय समयसीमा के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है, इसलिए सभी यात्री अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *