रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं , जहां वे कांग्रेश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, वही इस दौरान आज अहमदाबाद के निकुल, गांधीनगर साउथ और नरोड़ा विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आठ वचनों को पत्रों के माध्यम से इन विधानसभा क्षेत्र में आम जनता तक पहुंचा रहे हैं, और वही घर घर जाकर पत्रों के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा , सोच,कांग्रेस की नीति और कार्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया कर रहे है, साथ में स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंत्री टेकाम बड़े सरलता से एक एक जनता से मिल कर बता रहे हैं और उनके हांथ में कांग्रेस के नीति पत्र को दे रहे हैं।
