झीरम का सत्य सबके सामने आना चाहिये

Uncategorized

रायपुर : :नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने झीरम घाटी के 9वें बरसी पर घटना में शहीद हुए सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना में हम सबने प्रदेश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को खोया है। पद हमारे लिए कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर हमेशा राजनीति कर सियासत करती है। उन्होंने कहा कि झीरम का सच हम सबके बीच आना चाहिए लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर भ्रम फैलाने के लिए झीरम के मसले को कथित रूप से हवा देती रहती थी। झीरम में जो लोग घायल हुए हैं उनके लिए कांग्रेस ने क्या किया है यह बताना चाहिए। उन्हें समाज में क्या भागीदारी मिले यह भी बताना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *