रायपुर : विदित हो कि 2 वर्ष पूर्व बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में त्रिलोक श्रीवास ने अपने सहयोगियों सहित कांग्रेस पार्टी के पक्ष में 2 माह तक प्रचार प्रसार किया था, एवं अभी कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव में भी अपने दर्जनों सहयोगियों सहित डेढ़ माह तक पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर कमान संभाला था, तभी से राष्ट्रीय नेताओं की नजर में त्रिलोक आए थे, त्रिलोक श्रीवास को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से सेन समाज का समर्थन भी कांग्रेस पार्टी के प्राप्त होगा, क्योंकि त्रिलोक श्रीवास सर्व सेन समाज के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष भी हैं।