छत्तीसगढ़ : रायपुर 08अप्रैल 2019 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल 2019 मंगलवार को सुबह 10.30 बजे बिलासपुर से रतनपुर जायेंगे। रतनपुर मंदिर दर्शन करने के बाद लोरमी, विधानसभा जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे लोरमी विधानसभा जिला मुंगेली में आमसभा, दोपहर 1.30 को बलौदा अकलतरा विधानसभा जिला जांजगीर चांपा में आमसभा, दोपहर 3 बजे हसौद, जैजपुर विधानसभा जिला जांजगीर-चांपा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 को दोन्देकला में कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 9 अप्रैल 2019 मंगलवार को सुबह 11.30 बजे पुलिस ने रायपुर हेलीपैड से ग्राम कोसलपुर (कोलिहा) भाटापारा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे कोसलपुर में सभा, दोपहर 2 बजे कोरबा में सभा, दोपहर 3.30 बजे ग्राम बुुढ़ार में सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे बुढ़ार से रविशंकर स्टेडियम दुर्ग हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। दुर्ग पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।